ये होती है ससुराल में दामाद की हालत,देखकर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे – लाजवाब जोक्स
उमेश की बीवी सुबह-सुबह : अजी सुनते हो.. रात मैंने एक सपना देखा..
कि तुम मेरे लिए हीरे की अंगूठी लेकर आए हो “
उमेश : कमाल है.. ऐसा ही सपना मैंने भी देखा कि..
उस अंगूठी का बिल तुम्हारे पापा दे रहे हैं “
बीवी चुपचाप जाकर अपने काम में लग गई।

टीपू लंपट से : पापा.. मैं सोच रिया हूं कि इंजीनियरिंग कर लूं ?
लंपट उसके कंधे पर हाथ रखकर बोला : कर लियो बेटा.. मगर पहले एक ब्रहम सत्य सुन ले,
भारत में इंजीनियरिंग का यह आलम है कि अगर तू भीड़ में एक पत्थर पर फेंकेगा तो..
वो पत्थर जाके किसी ना किसी इंजीनियर कू ही लगेगा, अब आगे तू सोच ले कि क्या करना है “

पंडित राजीव शर्मा जी ने कुंडली मिलाई।
और बोले : लड़के-लड़की के छत्तीस के छत्तीस गुण मिल गए “
लड़के वालों ने एकदम रिश्ते के लिए मना कर दिया।
लड़की वालों ने इंकार की वजह पूछी : जब सारे गुण मिल रहे हैं,
तो आप मना क्यों कर रहे हैं ?
लड़के वाले : हमारा लड़का बिल्कुल लफंगा है,
आप क्या बहू भी ऐसी ही उठा लायें “
लड़की वाले चुपचाप वहां से उठकर चले गए।
